स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयार

आईआईवीआर में महिला किसान दिवस का आयोजन

आईआईवीआर में महिला किसान दिवस का आयोजन

पायनियर समाचार सेवा। वाराणसी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईआईवीआर), वाराणसी में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी एवं मिर्जापुर जनपदों की लगभग 100 महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को महिला-केंद्रित कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना, कृषि आधारित उद्यमिता अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान महिला-केंद्रित विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

इनमें टमाटर का निर्जलीकरण, टमाटर से सॉस तैयार करना तथा सहजन (मोरिंगा) की पत्तियों का निर्जलीकरण प्रमुख रहे। महिला किसानों ने इन प्रदर्शनों में सक्रिय भागीदारी की तथा निर्जलीकरण के लिए उपयुक्त टमाटर के फलों के चयन, प्रसंस्करण की विधियों और मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इन तकनीकों के माध्यम से कृषि उपज के संरक्षण, बेहतर उपयोग और कृषि आधारित स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
इसके अतिरिक्त, मशरूम उत्पादन एवं मशरूम स्पॉन (बीज) तैयार करने की तकनीकों का भी विस्तार से प्रदर्शन किया गया। महिला किसानों को मशरूम उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं तथा स्पॉन तैयार करने की विधि की जानकारी दी गई। इन तकनीकों के माध्यम से महिलाओं को कृषि आधारित उद्यमिता और अतिरिक्त आय के अवसरों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।.

इस अवसर पर महिला किसानों की छह सफलता गाथाओं का भी संकलन किया गया। ये सफलता गाथाएँ कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), देवरिया के माध्यम से प्राप्त महिला किसानों के अनुभवों पर आधारित थीं। इनमें पारंपरिक धान-गेहूँ आधारित खेती से विविधीकृत फसल उत्पादन, विशेषकर सब्जियों एवं फलों की खेती की ओर बढ़ने की यात्रा को रेखांकित किया गया। इन सफलता गाथाओं से संबंधित महिला किसानों में  इंदु श्रीवास्तव, सविता देवी तथा श्रीमती पुनीता देवी शामिल हैं। इन महिला किसानों के खेतों पर अपनाए गए प्रमुख हस्तक्षेपों में गन्ने जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों, फल एवं सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना, बीजोपचार, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जैव उर्वरकों का प्रयोग, समेकित कीट प्रबंधन तथा जैविक सब्जी उत्पादन शामिल हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें