मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

लायंस पब्लिक स्कूल में जॉयफुल लर्निंग वर्कशॉप में शिक्षकों ने सीखे आनंदमय शिक्षण के गुर

गुरुग्राम। लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर 10ए में प्राथमिक एवं गतिविधि शिक्षकों के लिए जॉयफुल लर्निंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।संचालन अनुभवी एवं समर्पित शिक्षाविद् शैली सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि सीखने की प्रक्रिया को किस प्रकार आनंदमय, रोचक और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
लायंस पब्लिक स्कूल में जॉयफुल लर्निंग वर्कशॉप में शिक्षकों ने सीखे आनंदमय शिक्षण के गुर

गुरुग्राम। लायंस पब्लिक स्कूल सेक्टर 10ए में प्राथमिक एवं गतिविधि शिक्षकों के लिए जॉयफुल लर्निंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।संचालन अनुभवी एवं समर्पित शिक्षाविद् शैली सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि सीखने की प्रक्रिया को किस प्रकार आनंदमय, रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है।उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों को साझा किया तथा उनकी रचनात्मकता, जिज्ञासा और आत्मविश्वास को विकसित करने की प्रभावी तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।

गतिविधि-आधारित शिक्षण का प्रत्यक्ष अनुभव

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को अनेक सहभागितापूर्ण गतिविधियों में शामिल कराया गया, जो अत्यंत रोमांचक, आनंददायक और प्रेरणादायक रहीं। इन गतिविधियों ने शिक्षकों को गतिविधि-आधारित शिक्षण की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष अनुभव कराया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या दिपिंदर कौर ने शैली सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रेरणादायी प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ शिक्षकों को नई-नई शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे विद्यार्थियों का सीखना अधिक प्रभावी, आनंदमय और सार्थक बनता है।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →