-
पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बह रहा सैकड़ों लीटर पानी
पायनियर समाचार सेवा। डोईवाला। बिचली जौलीग्रांट में पंचायत घर जौलीग्रांट के पास से खनन से भरे लोवरलोड डंपरों की आवाजाही से पेयजल लाइन और सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे लोग परेशान हैं। ओवरलोड डंपरों के वजन से सड़कें और सड़क के कई फीट नीचे दबी पाइन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिनसे सड़कों पर पानी बह रहा है। जौलीग्रांट में सुबह से लेकर देर रात तक खनन लदे डंफर बड़े डंपर दौड़ रहे हैं। जिससे कई स्थानों पर सड़कें नीचे बैठ गई हैं। वहीं कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। काफी भारी डंपरों की आवाजाही से सड़कों के कई फीट नीचे दबी पाइप लाइन फट गई हैं। जिनसे सड़कों पर लगातार पानी बह रहा है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जल संस्थान का कहना है कि भारी डंपरों की आवाजाही से कई बार पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिन्हे ठीक किया गया है।
लेकिन यदि ऐसे ही ओवरलोड भारी वाहन चलते रहेंगे तो पेयजल और सड़कें दोनों का नुकसान होता रहेगा। जौलीग्रांट पंचायत घर के पास दो प्राईमरी, एक जूनियर हाईस्कूल और इसी सड़क पर कुछ दूरी पर तीसरा प्राईमरी स्कूल और जूनियर हाईस्कूल है। इसलिए इस मार्ग पर स्कूल आने और छुट्टी के समय स्कूली बच्चों की आवाजाही रहती है। संकरे मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपरों से कभी भी कोई खतरा पैदा हो सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जााएगी। वहीं सभासद प्रतिनिधि विनीत मनवाल ने कहा कि सभी डंपर वाले आसपास के ही हैं।
भारी डंपरों के कारण सड़कों के काफी नीचे दबी हुई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जिससे सड़कों पर पानी बह रहा है। कई बार पेयजल लाइनों की मरम्मत की जा चुकी हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को इसका विरोध करना चाहिए।
विनोद असवाल, सहायक अभियंता जल संस्थान
ओवरलोड या बिना रवन्ना खनन ले जाने पर कार्रवाई की गई है। यदि जौलीग्रांट की सड़कों पर ओवरलोड या बिना रवन्ना डंपर दौड़ रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
चिंतामणि मैठाणी, चौकी प्रभारी जौलीग्रांट।