मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

मॉक ड्रिल कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया

फायर सर्विस टीम ने कराया अभ्यास,भूकंप आए तो घबराएं नहीं, संयम से करें सुरक्षित निकासी बेहट। जनता इंटर कॉलेज में  भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए फायर सर्विस टीम  ने मॉक ड्रिल कर छात्र-छात्राओं और स्टाफ को जागरूक किया। अभ्यास…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मॉक ड्रिल कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया

फायर सर्विस टीम ने कराया अभ्यास,भूकंप आए तो घबराएं नहीं, संयम से करें सुरक्षित निकासी
बेहट। जनता इंटर कॉलेज में  भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए फायर सर्विस टीम  ने मॉक ड्रिल कर छात्र-छात्राओं और स्टाफ को जागरूक किया।
अभ्यास में भूकंप के बाद विद्यालय में उत्पन्न आपात स्थिति का काल्पनिक दृश्य तैयार किया गया। टीम ने बताया कि भूकंप के दौरान घबराने के बजाय शांत रहें, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) अपनाएं और तुरंत खुले स्थान पर पहुंचे।
ड्रिल के दौरान कुछ बच्चों के घायल होने की स्थिति बनाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। फायर सर्विस कर्मियों ने सीपीआर का डेमो देकर समझाया कि बेहोशी, सांस या हृदय गति रुकने पर प्राथमिक स्तर पर कैसे मदद की जाए।
अधिकारियों ने कहा कि सतर्कता, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और राहत-बचाव की जानकारी से आपदा के समय जनहानि को कम किया जा सकता है। जागरूकता और नियमित अभ्यास ही आपदा प्रबंधन का सबसे प्रभावी उपाय है।