बिहारीगढ़। पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ चोरी की बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों में बिहारीगढ़, बेहट, मिर्जापुर और उत्तराखंड के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से चोरी की बाइकें शामिल हैं। एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुलाम वसूम निवासी कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर, सागर निवासी भाकरोड़, शाकिर निवासी चांडी भाकरोड़ और साहिल निवासी माझीपुर को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि सागर मोटरसाइकिल मिस्त्री है और चांडी भाकरोड़ में उसकी दुकान है। गैंग बाइक चोरी कर नंबर प्लेट हटाकर बेचता था। आरोपियों ने छह बाइकें अमानतगढ़ के पास हाईवे किनारे खंडहर भवन में छिपा रखी थीं। दो अन्य ले जाते समय पकड़े गए। बिहारीगढ़ में डॉ. संजीव कुमार की सुपर स्प्लेंडर, मुजीब अली की स्प्लेंडर प्लस और मिलन गुप्ता की टीवीएस रेडियम चोरी का भी खुलासा हुआ। बरामद नंबर UK16B2534, UP11CU1420, UP11BN9036, UP11Y3441, UP11CL6740, UK17W2869 हैं, दो की पहचान चेसिस-इंजन नंबर से की जा रही है। बरामदगी पर धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई और थाना बिहारीगढ़ में मु0अ0सं0 159/26 धारा 317(5) बीएनएस में केस दर्ज किया गया। टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हवन सिंह चीमा, संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल मोतीलाल, कांस्टेबल विक्रांत, रूपेश कुमार, राजेंद्र राणा, रवेंद्र और यशपाल शामिल रहे।
चोरी की आठ बाइकों के साथ वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, दो वाहनों की पहचान चेसिस व इंजन नंबर से, धारा बढ़ी
बिहारीगढ़। पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ चोरी की बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों में बिहारीगढ़, बेहट, मिर्जापुर और उत्तराखंड के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से चोरी की बाइकें शामिल हैं। एसएसपी…