पायनियर समाचार सेवा। लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और आरती से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान प्लांट में स्थापित मशीनरी और विभिन्न उपकरणों का विधि-विधान से पूजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा दुग्ध संघ की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के बाद हवन-यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आहुतियां दीं। इसके बाद विधिवत आरती की गई।
आरती के पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, यांत्रिक प्रभारी राजू दुमका, उत्पादन प्रभारी उमेश सिंह राणा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
मशीनों की पूजा, सुंदरकांड का पाठ और हवन की आहुति, विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आंचल प्लांट
पायनियर समाचार सेवा। लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और आरती से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों…