-
चांदी के 100 सिक्कों से किया सम्मान
पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर व्यापारी नेता एवं लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने अपने आवास पर आयोजन किया। राजस्थान से मंगाई गई 60 किलो वजनी मोदी की प्रतिमा के समक्ष उनकी तस्वीर वाला केक काटा गया। आयोजन में पोती संविका और पोते अक्षत अग्रवाल समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए। मोदी के सम्मान में चांदी के सिक्के प्रदर्शित किए गए। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मोदी की तस्वीर वाले सांचे में 99.99 प्रतिशत शुद्धता के 10 ग्राम के 100 चांदी के सिक्के बनवाए हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावा आने पर प्रधानमंत्री को भेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास 17 सितंबर की तिथि वाले नोटों का संग्रह है। पिछले 10-12 वर्षों से मोदी की उपलब्धियों, विदेश यात्राओं, भाषणों, सम्मानों और समाचारों की कटिंग का छह-सात एल्बम में करीब 5000 सामग्री का संग्रह किया है। इस दौरान कॉलोनीवासियों को केक खिलाया गया।