मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

आपदा में सूझबूझ व प्रशिक्षण से बचाई जा सकती है जान

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर पंचायत कर्मियों व आमजन को आपात स्थिति में बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, फायर सेफ्टी, सुरक्षित निकासी और रेस्क्यू की…

साझा करें WhatsAppFacebookX
आपदा में सूझबूझ व प्रशिक्षण से बचाई जा सकती है जान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर पंचायत कर्मियों व आमजन को आपात स्थिति में बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, फायर सेफ्टी, सुरक्षित निकासी और रेस्क्यू की जानकारी दी गई। सिविल डिफेन्स लखनऊ के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, लेकिन प्रशिक्षण के जरिए उससे निपटने की तैयारी की जा सकती है।

ऋषि कुमार ने आपदा के दौरान स्वयं की सुरक्षा के साथ प्रभावित व्यक्ति की मदद करने और सुरक्षित निकासी के तरीके बताए। प्रशिक्षण में फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल, आग लगने पर बचाव, सीपीआर व प्राथमिक उपचार का प्रैक्टिकल कराया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया। महिंद्रा फाइनेंस के रितेश शर्मा ने वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी और प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में ईओ अंकिता देवी, सभासद आनंद द्विवेदी, पूर्व प्रधान गिरिजा शंकर सिंह, अवधेश कुमार समेत नगर पंचायत कर्मचारी और सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।