छुटमलपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, सात बैटरे व नौ चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
नवनीत कुमार पुत्र चमनलाल निवासी कमालपुर ने बाइक UP11AY1180 चोरी होने की तहरीर दी थी। इस मामले में उपनिरीक्षक सुबोध शर्मा ने बेहट क्षेत्र में टावरों से बैटरे व अन्य स्थानों से मोबाइल, बाइक चोरी के संबंध में थाना फतेहपुर पर मुकदमा संख्या 390/26 धारा 317(2)/317(5)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया था।
एसएसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कमालपुर रोड बिजली घर के पास चेकिंग के दौरान तौकीर पुत्र इस्लाम निवासी सड़कपार धोबियान व साकिब पुत्र कामिल निवासी इंदिरा कॉलोनी बेहट को गिरफ्तार किया गया। और उनसे चोरी का सारा सामान व बाइकें बरामद किया गया।
टीम में प्रमोद कुमार सिंह, सुबोध शर्मा, शेषपाल सिंह, रोहित राणा, रोहित चौधरी, लक्ष्मीप्रसाद, कुलदीप कुमार रहे।
बाइक, बैटरी व मोबाइल सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार
छुटमलपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, सात बैटरे व नौ चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। नवनीत कुमार पुत्र चमनलाल निवासी कमालपुर ने…