मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
दिल्ली

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में बढ़ सकता है जाम, कई रास्ते डायवर्ट

नई दिल्ली। भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई मार्गों पर अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध और जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि, इन व्यवधानों…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में बढ़ सकता है जाम, कई रास्ते डायवर्ट

नई दिल्ली। भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई मार्गों पर अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध और जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि, इन व्यवधानों को केवल ट्रैफिक की परेशानी के तौर पर नहीं, बल्कि इतने बड़े वैश्विक आयोजन की सुरक्षा और
व्यवस्थाओं के व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है। इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ 10 साझेदार देशों के प्रतिनिधिमंडल तथा अन्य आमंत्रित विदेशी मेहमान भी हिस्सा ले रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर होने वाले आयोजन में हर नेता की राजधानी में केवल एक बार आवाजाही नहीं होती, बल्कि दिनभर में कई उच्च सुरक्षा वाले दौरे तय होते हैं।