नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में आने वाले कुछ घंटों में और बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अनुमान जताया है और शहर के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।
आईएमडी ने उत्तरी दिल्ली में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया था जबकि राजधानी के कई अन्य हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद थी। बारिश का यह दौर नई दिल्ली में ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आया है। मौसम विभाग ने 12 और 13 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान और बारिश का अनुमान लगाया है। 12 सितंबर के लिए आईएमडी ने सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। शाम से रात तक हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर होने की संभावना है। इस बारिश से मौजूदा गर्मी से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।