मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पुलिसकर्मी पति भेजा गया जेल

पीट-पीट कर की थी पत्नी की हत्या, एक वर्ष के मासूम बच्चे से छीन गया मां का साया पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी रश्मि श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति…

साझा करें WhatsAppFacebookX
घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पुलिसकर्मी पति भेजा गया जेल

पीट-पीट कर की थी पत्नी की हत्या, एक वर्ष के मासूम बच्चे से छीन गया मां का साया

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी रश्मि श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति हिमांशु श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। पत्नी की हत्या किए जाने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार पेपरमिल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में हिमांशु का अपनी पत्नी रश्मि से पारिवारिक विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने लोहे के मूसल से रश्मि पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव

घटना के बाद मृतका के भाई सौरभ श्रीवास्तव की तहरीर पर छह सितंबर 2026 को महानगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात सितंबर 2026 को आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव को केजीएमयू के साइकेट्रिक विभाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त लोहे का मूसल/बट्टा, खून से सनी टी-शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं,आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव मूल रूप से अयोध्या के निरालानगर का रहने वाला है और डालीगंज स्थित पुलिस ऑफिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात था।

मृतका रश्मि श्रीवास्तव

वर्ष 2015 में उसकी शादी अंबेडकरनगर के मालेपुर निवासी रश्मि श्रीवास्तव से हुई थी। हिमांशु 2011 बैच का सिपाही है और पिछले वर्ष सिपाही से पदोन्नत होकर मुख्य आरक्षी बना था। उसकी ड्यूटी डालीगंज स्थित सूचना अधिकार प्रकोष्ठ में थी। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है। मृतका रश्मि का एक वर्षीय बेटा है। मां की मौत के बाद मासूम काफी परेशान है और बार-बार अपनी मां को याद कर रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतका के भाई ने बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने की बात कही है।

एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुख्य आरक्षी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने छह और सात सितंबर का अवकाश कार्यालय से लिया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दो दिन का अवकाश लेने के पीछे हत्या की कोई पूर्व योजना तो नहीं थी। फिलहाल इस बिंदु पर विवेचना जारी है। वहीं कार्यालय के लोगों के मुताबिक हिमांशु काफी दिनों से परेशान चल रहा था।