मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
बाराबंकी

चिकन पॉक्स का प्रकोप, सात मरीज मिले

बाराबंकी: त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में चिकन पॉक्स फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर घर-घर लोगों की जांच की। जांच के दौरान सात लोगों में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए। टीम ने मरीजों…

साझा करें WhatsAppFacebookX
चिकन पॉक्स का प्रकोप, सात मरीज मिले

बाराबंकी: त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में चिकन पॉक्स फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर घर-घर लोगों की जांच की। जांच के दौरान सात लोगों में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए। टीम ने मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।

जांच के दौरान हसन सीमाब, रय्यान अली, मोहम्मद जोहाद, एबाद, गौस मोहिउद्दीन, अली अकसम और आसिफा में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य टीम ने प्रभावित परिवारों से साफ-सफाई रखने तथा बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा।

सीएचसी त्रिवेदीगंज के अधीक्षक डॉ. मुकुन्द पटेल ने बताया कि जांच में मिले मरीजों को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी गई है।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →