मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एसटीएफ ने लखनऊ से किया गिरफ्तार पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। एसटीएफ ने आजमगढ़ के थाना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 50 हजार के इनामी अभियुक्त को शुक्रवार लखनऊ के ग्लोब पार्क के पास से गिरफ्तार किया। जहां…

साझा करें WhatsAppFacebookX
गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एसटीएफ ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ ने आजमगढ़ के थाना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 50 हजार के इनामी अभियुक्त को शुक्रवार लखनऊ के ग्लोब पार्क के पास से गिरफ्तार किया। जहां गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त लखनऊ में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र जयकरन उर्फ सहदेव, निवासी पुसड़ाआईमा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

उन्होनें बताया कि अभियुक्त प्रमोद कुमार के खिलाफ थाना कोतवाली नगर, आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था।  साथ ही गिरफ्तारी के लिए उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। इसके अलावा अभियुक्त प्रमोद गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ में छिपकर रह रहा था।

जंहा शुक्रवार को अभियुक्त कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित ग्लोब पार्क के पास अपने एक दोस्त से मिलने पुहंचा था। वहीं घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अभियुक्त प्रमोद कुमार के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।