मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

झुके पोल पर 11 हजार की सप्लाई, बड़ी घटना के इंतजार कर रहा विभाग

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। काकोरी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडौली गाँव में 11 हजार के झुके पोल से पिछले दो माह से सप्लाई चालू की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली का पोल टूटने का रहा इंतजार किया…

साझा करें WhatsAppFacebookX
झुके पोल पर 11 हजार की सप्लाई, बड़ी घटना के इंतजार कर रहा विभाग

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडौली गाँव में 11 हजार के झुके पोल से पिछले दो माह से सप्लाई चालू की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली का पोल टूटने का रहा इंतजार किया जा रहा है या यूं कहें जिम्मेदारी बड़ी घटना के इंतजार में देखकर अनदेखा कर रहे हैं ।

ग्राम पंचायत मंडौली की 11 केवीए की मुख्य लाइन के पोल पिछले कई माह से झुकें हुए हैं और बिजली के तार के सहारे पोल रुके हुए हैं । जिस दिन तार टूटेंगे पोल गिरेंगे उसी दिन बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग किया है कि जल्द से जल्द समस्या को संज्ञान लेकर पोल को ठीक करें।

इस मामले में लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष कमाल अहमद ने बिजली विभाग को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में जे ई अजित कुमार ने कहा कि पोल झुकने की जानकारी मुझे है एक दो दिन में सही करा देंगे।