मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने CISCE रीजनल कराटे टूर्नामेंट में लहराया परचम

तुषार कुमार और इतिश यश ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने CISCE रीजनल कराटे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने CISCE रीजनल कराटे टूर्नामेंट में लहराया परचम
स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने CISCE रीजनल कराटे टूर्नामेंट में लहराया परचम
  • तुषार कुमार और इतिश यश ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने CISCE रीजनल कराटे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कानपुर में आयोजित टूर्नामेंट में स्कॉलर्स होम के तुषार कुमार ने अंडर-19, 70–74 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं इतिश यश ने अंडर-19, 62–66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

इसी क्रम में तनिष पटेल ने अंडर-14, 35–40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सुमित शुक्ला ने अंडर-17, 50–54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक तथा सौरभ सिंह सविता ने अंडर-19, 74–78 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की डायरेक्टर सरिता जायसवाल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कराटे जैसे अनुशासन-आधारित खेल में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और समर्पण का परिणाम है।