मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

नहर में मिला एक अधेड़ समेत एक युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

एसडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से एक घंटे में दोनों शव को शारदा नहर से निकाला गया बाहर पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। मानक नगर और कृष्णा नगर से निकली शारदा नहर में बुधवार सुबह एक अधेड़ समेत एक युवक का शव नहर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
नहर में मिला एक अधेड़ समेत एक युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

एसडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से एक घंटे में दोनों शव को शारदा नहर से निकाला गया बाहर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मानक नगर और कृष्णा नगर से निकली शारदा नहर में बुधवार सुबह एक अधेड़ समेत एक युवक का शव नहर के रेगुलेटर में फंसा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस ने एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों की मदद से करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद दोनों मृतकों का शव बाहर निकालने में सफलता प्राप्त किया। जिसके पश्चात पुलिस ने दोनों मृतकों का आस पास के लोगों से काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सका।

मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों का शव करीब दो दिन पुराना है पानी में निरंतर रहने के कारण दोनों शव पूरी तरह से फूल चुका था। मृतकों की उम्र क्रमशः 40 व 20 वर्ष के करीब है। 20 वर्षीय युवक के दाहिने हाथ पर “महाकाल” लिखा हुआ (टैटू) है।

जिसके आधार पर भी उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों का काफी पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। संबंधित दोनों थानों ने मृतकों का पंचायतनामा कर शव को मोर्चरी भिजवाया भेज दिया गया है।