मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अल्मोड़ा

सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस : विधायक

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सरकारी अस्पतालों को बंद करने या अन्यत्र स्थापित करने की चर्चा के बाद राजनैतिक सरगर्मिया तेज हो गईं है। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को अन्यत्र शिफ्ट करने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस : विधायक

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सरकारी अस्पतालों को बंद करने या अन्यत्र स्थापित करने की चर्चा के बाद राजनैतिक सरगर्मिया तेज हो गईं है। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को अन्यत्र शिफ्ट करने की जो बाते सामने आ रही है इसका पुरजोर विरोध किया है। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और इस बाबत अगर कोई आदेश जारी होता है तो इसका व्यापक विरोध होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव से वे वार्ता करेंगे और किसी भी कीमत में जिला अस्पताल को अपनी जगह से शिफ्ट नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारती, उप जिला चिकित्सालयों की स्थिति सुधारती। लेकिन इसके विपरीत जो मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित मेडिकल कॉलेजो को अन्यत्र स्थानांतरित करने की तुगलकी नीति बना रही है इसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, वरिष्ठ नेता आनद सिंह बगडवाल उपस्थिति रहे।