-
कावड़ यात्रा के बाद पिछले 26 वर्ष से जागरण कार्यक्रम किया जा रहा है आयोजित ।
पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। श्री शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से श्री मोनी बाबा मंदिर रविवार को जागरण का आयोजन हुआ। रातभर भक्तजन शिव महिमा में झूमते रहे। सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। काविड़यों की ओर से कावड़ यात्रा के बाद पिछले 26 वर्ष से जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पंडित दिनेश भट्ट ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाकर किया गया।
पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महंत श्री नागा बाबा राधे गिरी जी महाराज, महंत आनंद बोरा, सभासद दीपक गुप्ता, रवि रस्तोगी, नितिन चौहान, पंकज गहतोड़ी, अविनाश वाल्मीकी ने भगवान भोले की आरती कर शुभारम्भ किया। श्री बालाजी जागरण पार्टी के सहयोग से सजे दरबार में आमंत्रित भजन गायक जीत मिश्रा ‘अल्बेला’ (पलिया बहराइच) और हिमांशु राणा (रुद्रपुर) सचिन सुरीला सितारगंज ने भजनों से समां बांधा। पूरा पंडाल हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। सिद्धार्थ महाकाल झांकी (काशीपुर) की प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया और मां कात्यायनी म्युजिशियन ग्रुप (किच्छा) के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन धुनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। यहां प्रिंस गुप्ता, संजय गोयल, नरेश ठाकुर, दीपक चौहान, राधेश्याम, पंकज बोरा, शक्ति त्रिपाठी, रुद्र दुबे, अतुल शर्मा, अजय शर्मा, लक्की बब्बर, मोनू शर्मा मौजूद रहे।