मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने जीती ओवरऑल एथलेटिक्स चल वैजयंती

28 वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स व साइकिलिंग प्रतियोगिता में 35वीं वाहिनी पीएसी रही उपविजेता  आलोक कुमार धारू सर्वोत्तम एथलीट, सुनील कुमार साहनी सर्वोच्चय साइकिलिस्ट और विकास गौतम को लौह पुरुष/डेकाथलन पुरस्कार मिला। लखनऊ, पायनियर । 35वीं वाहिनी पीएसी स्टेडियम…

साझा करें WhatsAppFacebookX
32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने जीती ओवरऑल एथलेटिक्स चल वैजयंती
  • 28 वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स व साइकिलिंग प्रतियोगिता में 35वीं वाहिनी पीएसी रही उपविजेता 
  • आलोक कुमार धारू सर्वोत्तम एथलीट, सुनील कुमार साहनी सर्वोच्चय साइकिलिस्ट और विकास गौतम को लौह पुरुष/डेकाथलन पुरस्कार मिला।

लखनऊ, पायनियर । 35वीं वाहिनी पीएसी स्टेडियम में आयोजित 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 के अंतिम दिन मेजबान 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के एथलीटों ने 89 अंक हासिल कर ओवरआॅल एथलेटिक्स चल वैजयंती पर कब्जा जमाया, जबकि 35वीं वाहिनी पीएसी 77 अंकों के साथ उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35वीं वाहिनी के आरक्षी आलोक कुमार धारू को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया, वहीं 11वीं वाहिनी सीतापुर के सुनील कुमार साहनी सर्वोत्कृष्ट साइकिलिस्ट बने। इसके अलावा 27वीं वाहिनी सीतापुर के विकास गौतम ने डेकाथलन (लौह पुरुष) में 2849 अंक बनाकर पहला स्थान पाया।

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रीतिन्दर सिंह (आईपीएस), सचिव उप्र पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड एवं आईजी पीएसी मध्य जोन ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व आयोजन सचिव एवं सेनानायक आईपीएस अमित कुमार की उपस्थिति में मार्च-पास्ट की सलामी ली गई।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन 3000 मीटर स्टीपल चेज में 32वीं वाहिनी के मुकेश चौहान (14:26.41 से.), 21 किमी हाफ मैराथन में 32वीं वाहिनी के विशाल पांडेय (01:11:01.50 से.), 200 मीटर दौड़ में 35वीं वाहिनी के आलोक कुमार धारू (24.77 से.) तथा 4७400 मीटर रिले में 32वीं वाहिनी की टीम ने बाजी मारी। इस दौरान आयोजन सचिव एवं सेनानायक अमित कुमार (आईपीएस), सेनानायक गोपाल कृष्ण चौधरी (आईपीएस), किरीट राठोड (डीआईजी) समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।