मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
दिल्ली

आईजीआई एयरपोर्ट पर तीन अलग-अलग मामलों में गांजा, डॉलर और सोना बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 17 अगस्त को अलग-अलग कार्रवाई में संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया। तीनों मामलों में आगे की जांच की जा रही है। पहले मामले में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
आईजीआई एयरपोर्ट पर तीन अलग-अलग मामलों में गांजा, डॉलर और सोना बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 17 अगस्त को अलग-अलग कार्रवाई में संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया। तीनों मामलों में आगे की जांच की जा रही है। पहले मामले में खुफिया सूचना और यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने फ्लाइट 6ई-1064 की गहन तलाशी ली।

इस दौरान विमान में छूटा हुआ एक पैकेट मिला, जिसमें 498 ग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) था। बरामद पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। दूसरे मामले में डीआरआई से मिली विशेष सूचना के आधार पर दुबई जाने वाली फ्लाइट एआई- 4309 के एक यात्री को रोका गया। उसके चेक-इन बैगेज की जांच में 15,500 अमेरिकी डॉलर मिले।

विदेशी मुद्रा को बैगेज के नकली निचले हिस्से और कैसरोल के ढक्कन में छिपाया गया था। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, तीसरे मामले में रियाद से मुंबई और फिर दिल्ली आ रहे यात्री को टर्मिनल-1 पर रोका गया। एक्स-रे जांच में उसके सामान में संदिग्ध तस्वीरें मिलीं। तलाशी में कुकवेयर के ढक्कन के ठोस हिस्से के भीतर 24 कैरेट सोने के 15 टुकड़े छिपे मिले, जिनका कुल वजन 523 ग्राम था। यात्री को पकड़कर आगे की जांच की जा रही है।