मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
व्यापार

केडीएम ने ‘भारत का चार्जर’ मुहिम के तहत देश भर में एक बड़े संकल्प की घोषणा की

भारत में लाइफ़स्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज़ के प्रमुख ब्रांड, केडीएम ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी 'भारत का चार्जर' मुहिम के तहत देश भर में एक बड़े संकल्प की घोषणा की है। देश के वीर जवानों के सम्मान…

साझा करें WhatsAppFacebookX
केडीएम ने ‘भारत का चार्जर’ मुहिम के तहत देश भर में एक बड़े संकल्प की घोषणा की

भारत में लाइफ़स्टाइल और मोबाइल एक्सेसरीज़ के प्रमुख ब्रांड, केडीएम ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी ‘भारत का चार्जर’ मुहिम के तहत देश भर में एक बड़े संकल्प की घोषणा की है। देश के वीर जवानों के सम्मान और उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद के नेक इरादे के साथ इस पहल की शुरुआत की गई है।केडीएम के संस्थापक, श्री एन. डी. माली ने कहा, “हमारे सैनिक उस आज़ादी की हिफ़ाज़त करते हैं जो हर भारतीय को सपने देखने, कुछ नया बनाने और आगे बढ़ने का मौका देती है। देश भर में एक लाख से ज़्यादा डीलरों के साथ, केडीएम इंडिया के पास अपने बिज़नेस नेटवर्क को देश के लिए योगदान देने वाले नेटवर्क में बदलने की ताक़त रखता है। ‘भारत का चार्जर’ मुहिम के तहत, बिकने वाला हर चार्जर भारत की हिफ़ाज़त करने वाले सैनिकों का शुक्रिया अदा करने और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य में योगदान देने का एक छोटा-सा जरिया बन जाता है।”

पूरे देश में 1 लाख से ज़्यादा डीलरों के साथ मिलकर, केडीएम इंडिया अपने बिज़नेस नेटवर्क को समाज में बदलाव लाने का ज़रिया बना रहा है। इस पहल के तहत, हर चार्जर की बिक्री से होने वाली कमाई का एक हिस्सा सशस्त्र बलों के बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए जाएगा, जिससे एक सामान्य खरीदारी भी देश के हित में एक नेक इरादे से जुड़ जाएगी।भारत का चार्जर’ पहल उन वीर जवानों को सलाम करती है जो सरहद पर तैनात रहकर हमारी उस आज़ादी की हिफाजत करते हैं, जिसकी बदौलत हर भारतीय सपने देख पाता है, कुछ बना पाता है और तरक्की कर पाता है। इस पहल के ज़रिए, केडीएम इंडिया देश के वीर जवानों के बच्चों की पढ़ाई में मदद करके सही मायने में उनका शुक्रिया अदा करता है।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →