मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
व्यापार

टाटा मोटर्स ने क्यू 1 के नतीजे घोषित किये

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल का वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 80 फीसदी से ज्यादा गिरकर 775 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा 3,924 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 9 फीसदी बढ़कर 95,799…

साझा करें WhatsAppFacebookX
टाटा मोटर्स ने क्यू 1 के नतीजे घोषित किये

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल का वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 80 फीसदी से ज्यादा गिरकर 775 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा 3,924 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 9 फीसदी बढ़कर 95,799 करोड़ रुपये हो गया. Jaguar Land Rover की बिक्री पर सप्लाई दिक्कतों और मिडिल ईस्ट तनाव का असर पड़ा.Tata Motors PV ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल से जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 775 करोड़ रुपये रहा. यह पिछले साल की समान तिमाही के 3924 करोड़ रुपये के मुकाबले 80 फीसदी से ज्यादा कम है. कंपनी के मुनाफे पर सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों, मिडिल ईस्ट तनाव और Jaguar मॉडल की चरणबद्ध विदाई का असर पड़ा. हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 9 फीसदी से ज्यादा बढ़ा. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री और इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग मजबूत रही.मुनाफे में बड़ी गिरावट के बावजूद कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़ा है. पहली तिमाही में रेवेन्यू 9 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 95,799 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की समान तिमाही में यह 87,677 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी का EBITDA मार्जिन 130 बेसिस प्वाइंट घटकर 7.4 फीसदी रह गया. कंपनी की प्रति शेयर इनकम भी 6.84 रुपये से घटकर 2.10 रुपये रह गई.

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →