मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

यूपीसीए कार्यशाला में अंपायरों और स्कोरर्स को मिली आधुनिक नियमों की जानकारी

कानपुर, खेल संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अंपायरों और स्कोरर्स के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के तीसरे दिन आधुनिक क्रिकेट के नियमों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
यूपीसीए कार्यशाला में अंपायरों और स्कोरर्स को मिली आधुनिक नियमों की जानकारी
ग्रीन पार्क की सेंटर पिच पर अंपायरों को बोलिंग व रिटर्न क्रीज, वाइड मार्किंग सहित मैच के दौरान आने वाली विभिन्न परिस्थितियों की जानकारी देते पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी।

कानपुर, खेल संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अंपायरों और स्कोरर्स के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के तीसरे दिन आधुनिक क्रिकेट के नियमों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में फेयर एंड अनफेयर प्ले लॉ के तहत पांच रन की पेनल्टी कब और कैसे लगाई जाती है, इसकी जानकारी वीडियो के माध्यम से दी गई। इसके अलावा बारिश से प्रभावित एकदिवसीय मैच में ओवर और लक्ष्य रन की गणना के बारे में भी बताया गया।

प्रश्नकाल के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने अंपायरों के सवालों के जवाब दिए। इसके बाद ग्रीन पार्क की सेंटर पिच पर अंपायरों को बोलिंग और रिटर्न क्रीज, वाइड मार्किंग सहित मैच के दौरान आने वाली विभिन्न परिस्थितियों की जानकारी दी गई।

स्कोरिंग सत्र में एडुकेटर पी. जयपाल ने लाइव मैच के दौरान स्कोरर्स को लीनियर शीट पर स्कोरिंग का अभ्यास कराया। उन्होंने मैच के अंतिम एक घंटे में ओवरों की गणना के बारे में भी जानकारी दी।

अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर ने कहा कि अंपायरों को नियमों को केवल रटने के बजाय लिखित नोट्स बनाकर तैयारी करनी चाहिए। कार्यशाला में सहायक के रूप में एपी सिंह, एसपी सिंह और अनुराग राठौर भी मौजूद रहे।