मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

बारिश ने खोली सूरजकुंड रोड की पोल, पुलिया धंसी

फरीदाबाद। पायनियर समाचार सेवा। दो दिन हुई लगातार बारिश ने सूरजकुंड रोड की बदहाल स्थिति की पोल खोल दी है। सिद्धदाता आश्रम और एमवीएन के बीच पुलिया का बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए…

साझा करें WhatsAppFacebookX

फरीदाबाद। पायनियर समाचार सेवा। दो दिन हुई लगातार बारिश ने सूरजकुंड रोड की बदहाल स्थिति की पोल खोल दी है। सिद्धदाता आश्रम और एमवीएन के बीच पुलिया का बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। क्षतिग्रस्त हिस्सा रात के समय और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इस मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं है और दूर से सड़क की स्थिति दिखाई नहीं देती। वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल धंसे हुए हिस्से को भरकर खानापूर्ति करने के बजाय सड़क धंसने के कारणों की जांच होनी चाहिए। पानी की निकासी और सड़क के नीचे की कमजोर मिट्टी को भी दुरुस्त करना जरूरी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने धंसे हिस्से को जल्द ठीक कराने की बात कही है।