मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

एनसीओई एथलेटिक्स चयन ट्रायल 11 अगस्त से, 14 से 19 वर्ष के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

 स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया कार्यक्रम, राज्य पदक विजेता और राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष-8 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका लखनऊ। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) योजना के तहत एथलेटिक्स चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एनसीओई एथलेटिक्स चयन ट्रायल 11 अगस्त से, 14 से 19 वर्ष के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
पायनियर हिंदी न्यूज
  •  स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया कार्यक्रम, राज्य पदक विजेता और राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष-8 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

लखनऊ। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) योजना के तहत एथलेटिक्स चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बालक एवं बालिका वर्ग के लिए यह ट्रायल 11 से 13 अगस्त तक नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर, साल्ट लेक सिटी, कोलकाता में आयोजित होंगे। ट्रायल प्रतिदिन सुबह सात बजे से शुरू होंगे।

चयन ट्रायल में 11 अगस्त 2026 तक 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जा सकती है।

साई के अनुसार ट्रायल में वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में पदक जीता हो या राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता के फाइनल में शीर्ष-8 में स्थान हासिल किया हो।

ट्रायल में 60, 100, 200 और 400 मीटर स्प्रिंट, 80 मीटर (बालिका) और 100 मीटर (बालक) हर्डल्स, 400 मीटर हर्डल्स के अलावा पेंटाथलॉन और हेप्टाथलॉन स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन कियाखनऊ जाएगा। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धि प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार के दो नवीनतम फोटो तथा उपलब्ध होने पर मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।

साई ने स्पष्ट किया है कि सभी खिलाड़ियों को पहले दिन ही रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। पहले दिन के बाद पहुंचने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही यात्रा, आवास और भोजन की व्यवस्था खिलाड़ियों को स्वयं करनी होगी, क्योंकि साई परिसर में रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।