मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

प्रधानमंत्री ने भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ निरीक्षण किया। विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को समीपवर्ती विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई…

साझा करें WhatsAppFacebookX
प्रधानमंत्री ने भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया
PM inaugurates and undertakes a walk-through of the passenger terminal building of Alluri Sitarama Raju International Airport at Bhogapuram, in Andhra Pradesh on August 01, 2026.

राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ निरीक्षण किया।

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को समीपवर्ती विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के रनवे पर उतरने के बाद यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ निरीक्षण किया।
टर्मिनल को आंध्र प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और कला को प्रदर्शित करने के लिए सजाया गया था। प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे के स्वागत द्वार पर प्रदर्शित बड़े पैमाने पर एटीकोप्पाका कलाकृति का बारीकी से निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री जब हवाई अड्डे से बाहर आए और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य लोगों के साथ विशेष वाहन पर जनसभा स्थल की ओर बढ़े तो आदिवासी महिलाओं ने उनके स्वागत में पारंपरिक ‘धिमसा’ नृत्य किया। अधिकारियों के अनुसार, 13,500 आदिवासी महिलाओं द्वारा किए गए ‘धिमसा’ नृत्य ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री को आदिवासी महिलाओं के प्रभावशाली नृत्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए ताली बजाते हुए देखा गया।