वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत, भव्य विदाई समारोह में जिला जज सहित सभी ने की शिरकत, शेष जीवन के लिए दी शुभकामनाएं

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी

इस जज शिप के वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी भूपाल सिंह 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर रिटायर हो गए। उनका भव्य विदाई समारोह न्याय लीनियम भवन के ऊपरी सभागार में किया गया। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने भूपाल सिंह की ईमानदारी,कर्मठता,सहजता की तारीफ की और कहा कि भुपाल सिंह ने हमेशा कर्मचारियों एवम न्यायिक अधिकारियों,अधिवक्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखा। इस अवसर पर अपर जिला जज विनय कुमार सिंह वा कृष्ण चंद्र सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रही अब आज से अपर जिला जज बनी सुधा सिंह,प्रधान न्यायाधीश बंदना सिंह,दोनो अपर प्रधान न्यायाधीश गण एम ए सी टी कोर्ट की जज,शासकीय अधिवक्ता शैलेन्द्र श्रीवास्तव,अजय सिंह सिसौदिया,आर पी सिंह राजन,प्रशासनिक अधिकारी राजेश श्रीवास्तव,सेंट्रल नाजिर प्रदीप श्रीवास्तव,कर्मेंद्र विक्रम सिंह सहित सभी कर्मचारी,प्रशासनिक अनुभाग के अधिकारी वा सेवा निवृत वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी भूपाल सिंह की धर्मपत्नी,बेटी,बेटा ने भी विदाई समारोह की शोभा बढ़ाई।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *