लखनऊ, पायनियर संवाददाता। उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होगा। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार दो शहरों लखनऊ और कानपुर में किया जाएगा। उद्घाटन मुकाबले में काशी रुद्राक्ष की टीम मौजूदा चैंपियन मेरठ मेवरिक्स से भिड़ेगी। वहीं, लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें 13 डबल-हेडर और 8 सिंगल-हेडर मैच शामिल हैं, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
यूपी टी20 लीग के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब प्रतियोगिता दो अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां 13 दिनों में 22 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट कानपुर के प्रतिष्ठित ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहुंचेगा, जहां शेष 12 मुकाबलों के साथ नॉकआउट चरण और फाइनल आयोजित किए जाएंगे।
नॉकआउट मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम
लीग चरण के समाप्त होते ही टूर्नामेंट रोमांचक नॉकआउट दौर में प्रवेश करेगा। सभी नॉकआउट मुकाबले कानपुर में खेले जाएंगे, जहां खिताब की जंग अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी। 3 सितंबर को क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले होंगे। इसके बाद 4 सितंबर को क्वालिफायर-2 खेला जाएगा, जबकि 6 सितंबर को फाइनल मैच के साथ नए चैंपियन का फैसला होगा। शुरुआती नॉकआउट मुकाबलों में टीमों के प्रदर्शन पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की खास नजर रहेगी।स्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। 15 अगस्त को नोएडा किंग्स का सामना कानपुर सुपरस्टार्स से होगा, जबकि दूसरे मैच में लखनऊ फाल्कन्स और गौर गोरखपुर लायंस आमने-सामने होंगे।

- 16 अगस्त को काशी रुद्राक्ष की भिड़ंत कानपुर सुपरस्टार्स से होगी, जबकि शाम के मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स और गौर गोरखपुर लायंस के बीच टक्कर होगी।
- 17 अगस्त को नोएडा किंग्स और लखनऊ फाल्कन्स आमने-सामने होंगे। 18 अगस्त को काशी रुद्राक्ष का मुकाबला गौर गोरखपुर लायंस से होगा, जबकि 19 अगस्त को लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मेवरिक्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
- 20 अगस्त के डबल-हेडर में पहले मैच में गौर गोरखपुर लायंस का सामना नोएडा किंग्स से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स और काशी रुद्राक्ष आमने-सामने होंगे।
- 21 अगस्त को मेरठ मेवरिक्स की भिड़ंत नोएडा किंग्स से होगी। दूसरे मैच में लखनऊ फाल्कन्स और कानपुर सुपरस्टार्स आमने-सामने होंगे। इसके बाद एक अन्य डबल-हेडर में काशी रुद्राक्ष बनाम गौर गोरखपुर लायंस और मेरठ मेवरिक्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स मुकाबले खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा। इस चरण का पहला मुकाबला काशी रुद्राक्ष और नोएडा किंग्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद लीग अपने निर्णायक दौर में प्रवेश करेगी, जहां प्लेऑफ और फाइनल के साथ चौथे सीजन के नए चैंपियन का फैसला होगा।
लीग हर सीजन के साथ नई ऊंचाइयों को छू रही है। उनके अनुसार, दो शहरों में आयोजन का फैसला प्रतियोगिता के बढ़ते दायरे और लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सीजन में भी युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिलेगा और दर्शकों को एक बार फिर हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिलेगा। डॉ. संजय कपूर,यूपी टी20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन










