अंडर-16 सिराज खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएएल ब्लू को 7 विकेट से हराया
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच हर्ष यादव के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन (4 विकेट और नाबाद 109 रन) की बदौलत स्पोर्ट्स कॉलेज ने अंडर-16 सिराज खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सीएएल ब्लू को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ब्लू ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए। टीम से अथर्व यादव ने 60 और कप्तान उत्कर्ष वर्मा ने 27 रन बनाए। स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हर्ष यादव ने 4 विकेट, जबकि प्रशांत राय ने 2 विकेट हासिल किए।जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज ने मात्र 13.4 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। हर्ष यादव ने 51 गेंदों पर नाबाद 109 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 1 छक्का जड़ा। विनायक सिंह ने 34 रन का योगदान दिया। सीएएल ब्लू की ओर से जुनैद ने 3 विकेट लिए।










