पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के दखिना गांव के पास सोमवार की सुबह रायबरेली से यात्रियो को लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस। अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चल रही कार व बाइक को टक्कर मारते हुए हाइवे किनारे खाई में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे के करीब रायबरेली से यात्रियो को लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस निगोहां के दखिना शेखपुर स्थित अपना ढाबा के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए लखनऊ से रायबरेली जाने वाली लेन में पहुंच गई।
इसी दौरान सामने से आ रही बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारते हुये हाइवे किनारे खाई में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक व कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चालक पिंटू निवासी छोटीखेड़ा थाना बछरावां जनपद रायबरेली की मौके पर मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस में सवार एक दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया मृतक बाइक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दुर्घटना ग्रस्त वाहनो को कब्जे में ले लिया गया हैं। मृतक के परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।










