प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ ने लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपए का इनामी अपराधी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जहां एसटीएफ टीम ने सोमवार देर रात गंगाराम यादव को आलमबाग बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि संदीप सिंह हत्याकांड में फरार चल रहा एक लाख का इनामी शूटर गंगाराम यादव को समोवार आलमबाग बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इसके आलावा बताया कि गत 27 मई 2026 को लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपियों को पहले 31 मई 2026 को जेल भेज चुकी थी। जबकि शूटर गंगाराम फरार चल रहा था। इसके आलावा पूछताछ के दौरान अभियुक्त गंगाराम यादव ने स्वीकार किया कि इस हत्याकांड के लिए दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन के कहने पर उसने ही शूटरों की व्यवस्था कराई थी। वहीं गिरफ्तार आरोपी गंगाराम यादव को पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *