मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तराखंड

खेत में पानी छोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
dehradun

देहरादून। देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार देर शाम गांव बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान विनोद कुमार की मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था और पिछले दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर कहासुनी भी हुई थी।
मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर में 12 नामजद आरोपियों तथा 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल देहरादून ने आमजन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Report-सोनू उनियाल
टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →