मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से किया सीधा संवाद

एस.पी.तिवारी/पायनियर संवाददाता पलियाकलां-खीरी। जिला कृषि अधिकारी खीरी सूर्य प्रताप सिंह ने “खेत बचाओ अभियान” अंतर्गत विकास खण्ड पलिया के ग्राम मजगई में कृषकों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान कृषकों को धान एवं गन्ना फसलों में यूरिया की वैज्ञानिक टॉप…

साझा करें WhatsAppFacebookX
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से किया सीधा संवाद
जिला कृषि अधिकारी किसानों को जागरूक करते हुए

एस.पी.तिवारी/पायनियर संवाददाता

पलियाकलां-खीरी। जिला कृषि अधिकारी खीरी सूर्य प्रताप सिंह ने “खेत बचाओ अभियान” अंतर्गत विकास खण्ड पलिया के ग्राम मजगई में कृषकों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान कृषकों को धान एवं गन्ना फसलों में यूरिया की वैज्ञानिक टॉप ड्रेसिंग, कीट एवं रोग प्रबंधन, उर्वरकों एवं कृषि रसायनों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग , भूमि शोधन , बीज शोधन के संबंध में जागरूक किया गया।

कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री, कृषि यंत्रीकरण योजनाओं तथा अनुदानित दर पर उपलब्ध बीजों की जानकारी प्रदान करते हुए अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही फसल उत्पादन लागत में कमी एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर बल दिया गया। गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड पलिया में बीज एवं कीटनाशी दवाओं के 4 नमूने भी संग्रहित किए गए। उक्त संवाद के दौरान ग्राम प्रधान , सहायक विकास अधिकारी कृषि व अन्य विभागीय कार्मिक तथा लगभग 50 कृषक उपस्थित रहे।