मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तराखंड

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर गंगा में समाई इनोवा

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्र के चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा नदी में समा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर गंगा में समाई इनोवा

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्र के चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यू के 08 टी ए 5433 चकासा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा और तेज बहाव वाली गंगा नदी में समा गया। हादसा इतना भीषण था कि सुरक्षा बैरियर भी वाहन को रोक नहीं सका।

घटना की सूचना मिलने पर थाना देवप्रयाग पुलिस और संबंधित क्षेत्र के पटवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से तीन टीमों को घटनास्थल पर रवाना किया गया।

पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें गंगा नदी में वाहन तथा उसमें सवार संभावित लोगों की तलाश कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक वाहन और उसमें सवार लोगों की संख्या या उनकी स्थिति के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें। बचाव अभियान जारी है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सोनू उनियाल

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →