मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तराखंड

देहरादून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा,6 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पटेलनगर थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर को लगभग 6 किलो अवैध गांजे के…

साझा करें WhatsAppFacebookX
देहरादून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा,6 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पटेलनगर थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर को लगभग 6 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने 1 जून की रात मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 5 किलो 992 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार महिला की पहचान निर्मला (40 वर्ष), पत्नी धर्मेंद्र साहनी, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांजा बिहार से लेकर आई थी और उसे सेलाकुई व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों तथा स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पति भी पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

 

सोनू उनियाल

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →