स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमसत्यम प्रताप सिंह निर्देशित नाटक 'आखिरी तमाशा' ने बांधा समांतूफान के कारण छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से 01 की मौत, 05 घायलयोगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तारमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमसत्यम प्रताप सिंह निर्देशित नाटक 'आखिरी तमाशा' ने बांधा समांतूफान के कारण छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से 01 की मौत, 05 घायलयोगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तारमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा

जीजीआईसी की 25 छात्राएं बेहोश स्वास्थ्य कर्मी कार से लेकर पहुंचे अस्पताल

जीजीआईसी की 25 छात्राएं बेहोश स्वास्थ्य कर्मी कार से लेकर पहुंचे अस्पताल

सतरिख बाराबंकी । प्रार्थना सभा के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख में एक-एक कर 25 छात्राएं बेहोश हो गई यह देख कॉलेज प्रबंधन के हाथ फूल गए। एंबुलेंस न पहुंचने पर सीएचसी के कर्मचारी अपनी कार से कालेज से छात्राओं को लाकर अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया। बेहोशी का कारण गर्मी बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह कॉलेज में प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। इसी दौरान एक-एक कर छात्राएं बेहोश होने लगी कुछ छात्राएं जमीन पर गिर गई इससे अफरा तफरी मच गई। कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का नंबर डायल किया गया।

एंबुलेंस न पहुंचने पर सीएचसी सतरिख फोन किया गया वहां से शैलेंद्र राज सिंह स्टाफ के साथ अपनी कार से कॉलेज पहुंचे छात्राओं को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। राहिला अंसारी कक्षा 12, लाईबा कक्षा 12 , अरबिया कक्षा 09 , जाहिदा कक्षा 09 उन्नति कक्षा 09 , महक कक्षा 09 , अंचल कक्षा 09 , रिया कक्षा 12 , सोनी कक्षा 10 , तेजस्वी कक्षा 10 सहित दो दर्जन से ज्यादा छात्राओं की तबियत बिगड़ी। डॉक्टर की मौजूदगी में छात्राओं का इलाज शुरू हुआ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य का समय सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक है। अधीक्षक डॉक्टर नीतिश कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण ऐसा हुआ है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य संगीता चौधरी का कहना है कि कोई बड़ा मामला नहीं है कुछ बच्चे बीमार हो गए थे इलाज के बाद स्वस्थ हो गए उन्हें घर भेज दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें