स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

मानव रचना के मेगा रक्तदान शिविर में 2366 यूनिट रक्तदान

मानव रचना के मेगा रक्तदान शिविर में 2366 यूनिट रक्तदान

डा. ओपी भल्ला के 13वें स्मृति दिवस पर हुआ आयोजन, 153 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डा. ओपी भल्ला के 13वें स्मृति दिवस पर सूरजकुंड रोड स्थित संस्थान परिसर में मेगा रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 2366 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित हुआ। रक्त को रोटरी ब्लड सेंटर, संतों का गुरुद्वारा ब्लड बैंक, ईएसआई तथा बादशाह खान अस्पताल के ब्लड बैंकों को जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डा. ओपी भल्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल चार्मवुड के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भजनों से हुई।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डा. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डा. अमित भल्ला, स्कूल निदेशक दीपिका भल्ला व निशा भल्ला, डा. ओपी भल्ला फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डा. एनसी वधवा, कुलपति डा. संजय श्रीवास्तव, डा. दीपेंद्र कुमार झा, खेल निदेशक सरकार तलवाड़, आरके बंसल, सन्नी बंसल, रजिस्ट्रार मोनिका खुराना व संजय मिश्रा, प्रो-कुलपति डा. प्रदीप कुमार, डा. नरेश ग्रोवर, डा. संगीता बांगा, गिरिराज ढींगरा, बीआर भाटिया, एसएस बांगा और बीएस कालीरमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जियो गीता के संस्थापक स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और विशिष्ट अतिथि आरएसएस के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल ने शिविर का शुभारंभ किया। स्वामी ज्ञानानंद ने गीता के कर्म सिद्धांत के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 153 लोगों ने निशुल्क जांच कराई, जबकि 27 महिलाओं ने मेमोग्राफी कराई।

इसके अलावा 272 लोगों ने स्टेम सेल और 40 लोगों ने अंगदान के लिए पंजीकरण कराया। आयोजन में रोटरी क्लब, लायंस क्लब, ईएसआई ब्लड बैंक, बादशाह खान अस्पताल, संतों का गुरुद्वारा और समन्वय परिवार ट्रस्ट का सहयोग रहा। डा. प्रशांत भल्ला, डा. अमित भल्ला और डा. एनसी वधवा ने सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार जताया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें