12वीं जिला फुटबॉल लीग: अवध यूनाइटेड एफसी और इंद्रा एकेडमी एफसी ने दर्ज की शानदार जीत
इंद्रा एकेडमी की जीत के नायक परितोष रहे, जिन्होंने मैच के 27वें और 54वें मिनट में दो गोल किए।

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। 12वीं जिला फुटबॉल लीग 2026 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता के तहत खेले गए दो मैचों में अवध यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और इंद्रा एकेडमी फुटबॉल क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दिन के पहले मुकाबले में अवध यूनाइटेड एफसी का सामना एलएमसी ए एफसी से हुआ। कड़े मुकाबले में अवध यूनाइटेड एफसी ने एलएमसी ए एफसी को 1-0 से मात दी। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल खेल के 49वें मिनट में ओम ने दागा।दूसरे मुकाबले में इंद्रा एकेडमी एफसी ने अल्फा एफसी पर दबदबा बनाते हुए 2-0 से जीत हासिल की। इंद्रा एकेडमी की जीत के नायक परितोष रहे, जिन्होंने मैच के 27वें और 54वें मिनट में दो गोल किए।
कल दो मुकाबले खेले जायेंगे :
- पहला मैच: एलकेओ वारियर्स एफसी बनाम ऑलिव एफसी
- दूसरा मैच: एसएमआरजे एफसी बनाम एएमएफएस एफसी



