स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

यूजीसी 2026 वापस लेने की मांग, क्षत्रिय महासभा ने जताया विरोध

यूजीसी 2026 वापस लेने की मांग, क्षत्रिय महासभा ने जताया विरोध
-थानाभवन के मनट गांव में आमसभा, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय
शामली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शामली की आमसभा शनिवार को थानाभवन क्षेत्र के मनट गांव में बिजेंद्र सिंह के आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में हुई सभा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
सभा में यूजीसी 2026 को वापस लेने की मांग उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए कहा कि समाज के हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने के लिए एकजुटता जरूरी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पुंडीर ने कहा कि सवर्ण समाज के बच्चों को प्रभावित करने वाले कानून का संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सभा में संगठन की एकजुटता बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और समाजहित के मुद्दों पर मिलकर आवाज उठाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी एकता बनाए रखने और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान विजय सिंह चौहान, किरण पाल सिंह, महावीर सिंह, रिपु दमन सिंह, कपिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें