मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

जन्मदिन पार्टी के दौरान अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा ​लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई उस समय…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जन्मदिन पार्टी के दौरान अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब युवक एक जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान अवैध हथियार चमकाते हुए घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात थाना गुडम्बा के उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बसहा में चल रहे एक जन्मदिन कार्यक्रम के पास एक युवक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है, जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ​

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक खाली प्लॉट से संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर की एक नाजायज पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वैध कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू उर्फ काजू (24), पुत्र नागेश्वर, निवासी ग्राम बसहा,गुडम्बा, लखनऊ बताया है।

पुलिस ने आरोपी राजू को रात 02:40 बजे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गुडम्बा में सुसंगत धाराओं में दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह अपनी सफाई न्यायालय में वकील के माध्यम से पेश करेगा। इस कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर, उपनिरीक्षक अतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल सूर्य प्रकाश यादव शामिल रहे।