मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हत्या के मुकदमे में आरोपी सचिन कश्यप (24) निवासी गोपालखेड़ा का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो…

साझा करें WhatsAppFacebookX
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हत्या के मुकदमे में आरोपी सचिन कश्यप (24) निवासी गोपालखेड़ा का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पिता रामखेलावन ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले पड़ोसी युवक अमन की हत्या के मामले में सचिन आरोपी था और जेल भी गया था। वह एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। हत्या के मुकदमे को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था।

मंगलवार शाम घर आने के बाद वह पैदल निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मुकदमे को लेकर परेशान होने के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में पिता रामखेलावन, मां रजनी, भाई विपिन और बहन पूनम हैं।