स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रिया

योगी सरकार में शिक्षा, ऊर्जा और शहरी विकास के बजट में बड़ा इजाफा: डॉ. राजेश्वर सिंह

योगी सरकार में शिक्षा, ऊर्जा और शहरी विकास के बजट में बड़ा इजाफा: डॉ. राजेश्वर सिंह

दस वर्षों में लखनऊ नगर निगम का बजट 900 करोड़ से बढ़कर 5,200 करोड़ रुपये हुआ, राजधानी के विकास को मिली नई रफ्तार

लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। शिक्षा, ऊर्जा और शहरी विकास के बजट में हुई वृद्धि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाती है। डॉ. सिंह ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मार्च 2017 के बाद प्रदेश में बुनियादी ढांचे, जनसुविधाओं और विकास परियोजनाओं को नई दिशा मिली है। उनके अनुसार, सपा सरकार की तुलना में शिक्षा का बजट लगभग 48 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक, ऊर्जा क्षेत्र का बजट 22 हजार करोड़ से बढ़कर 67 हजार करोड़ रुपये तथा शहरी विकास का बजट लगभग छह हजार करोड़ से बढ़कर 27 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

  • लखनऊ नगर निगम का बजट 5.5 गुना बढ़ा

राजधानी के विकास का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि पिछले दस वर्षों में लखनऊ नगर निगम का बजट लगभग 900 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,200 करोड़ रुपये हो गया है। करीब 5.5 गुना की यह वृद्धि शहर की बढ़ती जरूरतों, आधुनिक शहरी सुविधाओं और विकास कार्यों के विस्तार को दर्शाती है।

  • बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि स्पष्ट नीति, मजबूत नेतृत्व और धरातल पर निरंतर काम करना जरूरी है। उन्होंने सपा शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सड़कें, मजबूत जनसुविधाएं और रोजगार के अवसर विकास के प्रमुख आधार हैं। सरकार इन क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर प्रदेश की विकास संभावनाओं का विस्तार कर रही है।

  • विकसित प्रदेश की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

विधायक ने कहा कि लखनऊ प्रदेश की आर्थिक प्रगति और आधुनिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक बुनियादी ढांचे और विस्तारित जनसुविधाओं से राजधानी को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित करते हुए विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें