ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में योग सप्ताह का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे प्रतिभागी

पीलीभीत 15 जून को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ सोमवार को ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप बेदर ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर योग और आध्यात्मिक विषय पर डॉ. अजय पाल ने विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए तथा योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सामान्य व्यायाम की अपेक्षा योग शरीर, मन और आत्मा के समग्र विकास में अधिक सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने सभी से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, कॉलेज के शिक्षक जिले के विभिन्न राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में तैनात चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, योग प्रशिक्षक, योग सहायिकाएं समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. भारत ज्योति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग सप्ताह के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *