स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणRise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षण

यक्ष एप में दर्ज होगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड

यक्ष एप में दर्ज होगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड

-सीओ ने बीट सिपाहियों को दी एप के संचालन की जानकारी, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा, खतौली।  अपराधियों का रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज करने और उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए पुलिस विभाग की ओर से तैयार किए गए ‘यक्ष’ एप का इस्तेमाल शुरू किया जा रहा है। एप के माध्यम से अपराधियों से संबंधित आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेगी। साथ ही बीट पुलिसकर्मियों को अपराधियों के सत्यापन और उनकी गतिविधियों की निगरानी में भी सहूलियत होगी।

इसी क्रम में रविवार को सीओ रूपाली राय चौधरी ने थाना परिसर में बीट सिपाहियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ‘यक्ष’ एप के संचालन और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। सीओ ने बताया कि बीट क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों से संबंधित आवश्यक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत एप पर दर्ज किया जाएगा। इसमें समय-समय पर आवश्यक जानकारी को अपडेट भी किया जाएगा।

सीओ ने बीट सिपाहियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। अपराधियों के संबंध में जुटाई जाने वाली जानकारी को सही और अद्यतन तरीके से एप पर दर्ज किया जाए। उन्होंने रिकॉर्ड तैयार करने, विवरण अपलोड करने और आवश्यकता के अनुसार उसमें बदलाव करने की प्रक्रिया भी पुलिसकर्मियों को समझाई। बैठक के दौरान एप के संचालन में आने वाली संभावित तकनीकी दिक्कतों और उनके समाधान के बारे में भी जानकारी दी गई। सीओ ने कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से अपराधियों से संबंधित जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहेगी, जिससे बीट पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने रिकॉर्ड दर्ज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल समेत थाना क्षेत्र के सभी बीट सिपाही मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें