पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
देश के अलग-अलग शहरों में नौकरी कर रहे युवा प्रोफेशनल अब दूर रहकर भी अपने माता-पिता की नियमित दवाओं का इंतजाम कर पा रहे हैं। प्लेटिनमआरएक्स के अनुसार, इसके जरिए किफायती विकल्पों से दवाओं के खर्च में 60 प्रतिशत तक बचत संभव है। प्लेटफॉर्म अब तक 10 लाख से अधिक यूजर्स को 137 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत करा चुका है और 19 हजार से अधिक पिन कोड पर सेवाएं दे रहा है।
कंपनी के सह-संस्थापक आशुतोष पांडे ने कहा कि कई युवा दूसरे शहरों में रहते हुए माता-पिता की स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनके अनुसार, प्लेटफॉर्म का उद्देश्य भरोसेमंद दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ इलाज का आर्थिक बोझ कम करना है।
कंपनी के मुताबिक, दवाओं के विकल्प लेने से पहले मरीजों को अपने डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। प्लेटिनमआरएक्स ने 48 घंटे में 60 प्रतिशत ऑर्डर पहुंचाने का दावा किया है।