स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में 27.3 प्रतिशत बढ़कर 4,38,854 इकाई: सियाम

यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में 27.3 प्रतिशत बढ़कर 4,38,854 इकाई: सियाम

नयी दिल्ली। घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में सालाना आधार पर 27.3 प्रतिशत बढ़कर 4,38,854 इकाई हो गई। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी से उत्पन्न हुई मांग और आसान वित्तपोषण के प्रभाव से अधिक खरीद देखने को मिली। उद्योग संगठन सियाम ने सोमवार को यह जानकारी दी। मई 2025 में थोक बिक्री 3,44,656 इकाई रही थी। सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री भी पिछले महीने 14.8 प्रतिशत बढ़कर 19,02,209 इकाई हो गई, जो मई 2025 में 16,57,116 इकाई थी।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यात्री वाहनों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों ने मई 2026 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की, जिसमें प्रत्येक खंड में दोहरे अंकों की मजबूत वृद्धि हुई।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मई के निम्न आधार प्रभाव और जीएसटी दरों में कमी से उत्पन्न मांग, साथ ही आसान वित्तपोषण के कारण इस महीने फिर से खपत में वृद्धि के रूप में दिख रही है। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 31.1 प्रतिशत बढ़कर 70,720 इकाई हो गई जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 53,942 इकाई थी।

यात्री वाहन खंड में यूटिलिटी वाहनों की थोक बिक्री 24.8 प्रतिशत बढ़कर 2,45,549 इकाई हो गई। मई 2025 में यह 1,96,821 इकाई थी। सियाम के अनुसार, यात्री कारों की थोक बिक्री भी 28.8 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 1,20,975 इकाई हो गई, जो एक वर्ष पहले इसी महीने में 93,951 इकाई थी। घरेलू बाजार में वैन की बिक्री पिछले महीने 13,240 इकाई रही, जो मई 2025 में 12,327 इकाई के मुकाबले 7.4 प्रतिशत अधिक है। दोपहिया खंड में मई 2026 में मोटरसाइकिल की बिक्री 7.2 प्रतिशत बढ़कर 11,13,973 इकाई हो गई, जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 10,39,156 इकाई थी।

स्कूटर की बिक्री में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो 27.4 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 7,39,667 इकाई हो गई, जबकि मई 2025 में यह 5,80,696 इकाई थी। उद्योग निकाय के अनुसार, कुल मिलाकर सभी श्रेणियों में थोक बिक्री मई में 16.8 प्रतिशत बढ़कर 23,52,693 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने में 20,14,158 इकाई थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें