वोट छोड़ गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल हुए बरेली से पहुंचे बड़ी संख्या में कांग्रेस जन

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष ध्मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि देश में लोकतंत्र की रक्षा, भारत निर्वाचन आयोग से जवाबदेही और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आ’’ान पर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन , मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।
जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि पिछले दो दोनों से जिला प्रशासन और पुलिस कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को लगातार रोकने में लगी हुई थी। लेकिन कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस का बब्बर शेर है इतनी पाबंदियों के बाद भी बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सत्याग्रह , मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसद जब शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे, तो उन्हें जबरन रोक दिया गया और उनके साथ बल प्रयोग किया गया, जो निंदनीय है । माहनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि आज देश का युवा वर्ग जागरूक हो चुका है और अब वह इस तानाशाही सत्ता के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रहा है इस अवाज को दबाया नहीं जा सकता ।
दिल्ली पहुंचने वालों में पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, डॉ हरीश गंगवार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, जीशान अफरीदी, राजा राम साहू, युसुफ नन्हे, यासर खान, रेहान वशीरी, रविंद्र सिंह, जहीरूद्दीन मुन्ना मुजम्मिल खान, उल्फत सिंह कठेरिया, गुड्डू खान, आशीष साहू, जमाल अंसारी, नफीस अंसारी, हरीश भारती, वंश उपाध्याय, कुणाल गुप्ता, आयरन कश्यप, मनदीप सिंह, सुरेश दिवाकर आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।



