स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

विश्व दीपक त्रिखा के निर्देशन में नाटक सेडक्शन में दिखा मानवीय स्वभाव, रिश्तों की जटिलता

विश्व दीपक त्रिखा के निर्देशन में नाटक सेडक्शन में दिखा मानवीय स्वभाव, रिश्तों की जटिलता
गुुरुग्राम में अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते वरिष्ठ रंग निर्देशक विश्व दीपक त्रिखा व नाटक सेडक्शन की प्रस्तुति देते कलाकार।

  • रोहतक के कलाकारों द्वारा गुरुग्राम में किया गया नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • कलाकारों ने बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम। हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रसिद्ध रूसी नाटककार अंतोन चेखव की प्रसिद्ध नाट्य रचना-सेडक्शन का मंचन सेक्टर-7 स्थित शीतला ग्लोबल स्कूल के सभागार किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को रंगमंच की सशक्त अभिव्यक्ति और अभिनय कला से रूबरू कराया। वरिष्ठ रंग निर्देशक विश्व दीपक त्रिखा के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से नाट्य कथानक को जीवंत बनाने का प्रयास किया। प्रस्तुति में मानवीय स्वभाव, रिश्तों की जटिलताओं और जीवन की परिस्थितियों को रोचक नाटकीय अंदाज में अभिव्यक्त किया गया। विश्व दीपक त्रिखा ने सोमवार को बताया कि नाटक से पूर्व सभागार में पधारे रंग प्रेमियों ने प्रसिद्ध रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंच संचालक अर्जुन वशिष्ठ ने इसे अपूरणीय क्षति बताया और रंगकर्मी ऋतुराज ने रंग जगत को इस दुख को सहने की प्रार्थना की।


नाटक में मंच पर अविनाश सैनी, सुहासिनी दिघे, विकास रोहिल्ला और अभिषेक ने अभिनय किया। वहीं मंच के पीछे  विकास रोहिल्ला, और सुभाष नागरा के संगीत ने नाटक को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया। रूप सज्जा अनिल शर्मा की थी जब की मंच संयोजन अर्जुन वशिष्ठ ने किया।शीतला ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन सुरेश सहरावत ने आयोजन की सफलता के लिए शुभ कामनाएं दी और आगे से भी ऐसी ही गतिविधियों के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। गुरुग्राम के रंग प्रेमी अनिल संदूजा, चंद्र शेखर, मोहिंदर लुथरा, ओम प्रकाश चोटी, अशोक बतरा, सी.आर. बिश्नोई, शिक्षाविद अरोरा जी, मीनाक्षी नवकल्प, हितेश हुडा, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र गौर आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कलाकारों का हौसला बढ़ाया और मंचन की प्रशंसा की। अशोक बतरा ने हरियाणा कला परिषद का इस आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें