स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

विद्यार्थियों को कैम्प लगाकर दी गयी समाज सेवा की प्रेरणा

विद्यार्थियों को कैम्प लगाकर दी गयी समाज सेवा की प्रेरणा

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और स्वयंसेवी संस्था ने मिलकर जनहित में योगदान देने का संकल्प दिलाया
बेहट। जनता इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर लगाकर विद्यार्थियों को समाज सेवा की प्रेरणा दी गयी।
कस्बे में स्थित जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में एनएसएस इकाई ने एक स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों से जुड़कर जनहित में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी अरुण गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने पठन-पाठन के साथ-साथ सहगामी क्रियाकलापों से जुड़कर समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों को दूर करने और आम नागरिकों को अच्छे संस्कारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का पुनीत कार्य करें। कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम ने विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर में प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वयंसेवकों को प्रेरणा दे रहे थे। उन्होंने स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम के निर्देशन में विद्यालय के कक्षों, बरामदों, पुष्प वाटिका तथा खुले प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने फावड़े, खुरपा व झाड़ू की सहायता से कूड़ा-कचरा, घास आदि एकत्र कर उसका निस्तारण किया। कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे निरंतर इस तरह के कार्यक्रमों में लगे रहें और आम नागरिकों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अमन कुमार, अमित कुमार सहित स्वयंसेवकों में कुमारी काजल, वंशिका, आंचल सैनी, सानिया, मोहम्मद रिहान, अल्तमश, अंशिका, गुलफशा, आरजू, पायल, राधिका, दिव्या आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें